Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में बिछेगी सीवर लाइन
Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों के लिए 10.57 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन का निर्माण शुरू होने से राहत मिली है। 1982 से लंबित यह मांग, अब पूरी होने जा रही है। एलडीए के उपाध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए इसे प्राथमिकता दी।

Lucknow News: 10.57 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी सीवर लाइन 1900 भूखंडों वाले क्षेत्र के कारोबारियों को बड़ी राहत
हिंदुस्तान असर
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों और वेयरहाउस संचालकों के लिए रविवार का दिन लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत लेकर आया। वर्ष 1982 में योजना शुरू होने के करीब 44 साल बाद यहां सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। एलडीए की ओर से 10.57 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पहली बार सीवर लाइन का निर्माण कराया जा रहा है।
सुविधाओं की कमी
हिन्दुस्तान ने ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन न होने की खबर करीब 6 महीने पहले प्रमुखता से प्रकाशित की थी। वर्तमान में यहां करीब 1900 भूखंड हैं, जिन पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट कारोबार, गोदाम, वाहन मरम्मत और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इतने लंबे समय से यहां सीवर व्यवस्था नहीं होने के कारण कारोबारियों को जल निकासी और गंदगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सीवर लाइन बिछाने की मांग लगातार उठती रही, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।
एलडीए की पहल
उपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर समझी समस्या
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से देखा। सीवर व्यवस्था की मांग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इसके निर्माण के लिए 10.57 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इसके बाद अब मौके पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
व्यापारियों की प्रतिक्रिया
ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी का मौका है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद ही नहीं थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में कभी सीवर लाइन पड़ेगी।
अधिक जानकारी के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


