भंवरेश्वर धाम तक सफर होगा आसान, नई सड़क से दौड़ेंगे वाहन

Feb 14, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - शिवरात्रि पर भंवरेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई सड़क बनकर तैयार हो गई है। प्रयागराज रायबरेली हाईवे से मंदिर तक जाने वाला मार्ग अब सुगम हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों तक जाम और दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

भंवरेश्वर धाम तक सफर होगा आसान, नई सड़क से दौड़ेंगे वाहन

शिवरात्रि पर भंवरेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। प्रयागराज रायबरेली हाईवे से मंदिर तक नई सड़क बनकर तैयार हो गई है, जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। काफी समय से निगोहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग बदहाल था। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर सावन और शिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर तक पहुंचने में घंटों लग जाते थे। करीब 15 दिन पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। सड़क को चौड़ा भी किया गया है। पैदल यात्रियों के लिए सड़क के दोनों ओर कच्ची पटरी का निर्माण कराया गया है।

अब श्रद्धालू बिना झटकों और जाम की परेशानी के सीधे मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, उन्नाव और रायबरेली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले से ही सड़क बेहतर थी। ऐसे में इस नए निर्माण से सभी दिशाओं से आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;