राजेन्द्र अध्यक्ष व रमेश ने महामंत्री की शपथ ली
Lucknow News - लखनऊ में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शपथ ग्रहण किया। अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी और महामंत्री रमेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में जीएसटी ट्रिब्यूनल के चेयरमैन संतोष कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष व रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने महामंत्री पद की शपथ ली। कोषाध्यक्ष पद पर अनुपम त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ मिश्र, मध्य उपाध्यक्ष के रूप में राम सिंह एवं कृष्ण कुमार तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने भी शपथ ग्रहण की। संयुक्त मंत्री के रूप में राजेश कुमार उपाध्याय, वैभव मिश्रा एवं अमित कुमार बने।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य (वरिष्ठ) में राजीव कुमार त्रिवेदी, अरविंदर सिंह आनंद, आशीष अग्रवाल, हरमीत सिंह, अशोक कुमार शर्मा एवं अर्जुन प्रसाद शुक्ल शामिल हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) के रूप में अजीत कुमार पाण्डेय, अब्बास अहमद वारसी, पूजा ओझा, गौरव तिवारी, मनीष कुमार शुक्ला एवं अंकित द्विवेदी ने भी अपने पद की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी ट्रिब्यूनल के चेयरमैन संतोष कुमार श्रीवास्तव, जीएसटी ट्रिब्यूनल के सदस्यगण एवं एडिशनल कमिश्नर सहित कई लोग मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


