Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNew Museum Block Dedicated to National Heroes in Lucknow Inaugurated by PM Modi
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजियम का काम पूरा,मोदी करेंगे उद्घाटन

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर म्यूजियम का काम पूरा,मोदी करेंगे उद्घाटन

संक्षेप:

Lucknow News - एलडीए ने लखनऊ में 98000 वर्ग फुट में राष्ट्र नायकों के लिए म्यूजियम ब्लॉक बनाया है। इसमें 5 गैलरियां और 5 कोर्टयार्ड हैं, जो राष्ट्रवाद की भावना को संचारित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। म्यूजियम में राष्ट्र नायकों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है।

Dec 23, 2025 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

एलडीए ने 98000 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया है म्यूजियम ब्लॉक, म्यूजियम में राष्ट्र नायकों को समर्पित 5 गैलरियों और 5 कोर्टयार्ड का निर्माण भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की भावना का करेगा संचार, ओरियेंटेशन रूम में दिखेंगे राष्ट्र नायकों के जीवन के प्रेरक प्रसंग लखनऊ,प्रमुख संवाददाता राष्ट्रवाद की त्रिवेणी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित हैं, राष्ट्र प्रेरणा स्थल। राष्ट्र प्रेरणा का उद्घाटन 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के भव्य उद्घाटन समारोह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी क्रम में प्रेरणा स्थल में राष्ट्र नायकों के जीवन वृत्त को दर्शाने वाले म्यूजियम का कार्य भी पूरा हो चुका है।

5 गैलरियों और 5 कोर्ट यार्ड से युक्त म्यूजियम में इन महापुरुषों से जुड़े डेटा, कला और उनके योगदान की जानकारी प्रभावशाली तरीके से दर्शाई गई है। यह काम एक कम्पनी ने किया है। भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की भावना के संचार के लिए बने म्यूजियम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। राष्ट्र नायकों को समर्पित है प्रेरणा स्थल का म्यूजियम ब्लॉक राष्ट्र प्रेरणा स्थल में राष्ट्रवाद की त्रिवेणी कहे जाने वाले राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम का भी निर्माण किया गया है। प्रेरणा स्थल के 98000 वर्ग फुट के क्षेत्र में एलडीए ने म्यूजियम ब्लॉक का निर्माण कराया है। म्यूजियम में 2 फ्लोर में 5 गैलरियां और 5 कोर्टयार्ड, वीवीआईपी ग्रीन रूम और 12 इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण किया गया है। म्यूजियम की पहली गैलरी ओरियेंटेशन रूम के रूप में बनाई गई है, जिसमें वीडियो और एवी के माध्यम से राष्ट्र नायकों के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दिखाया जाएगा। दूसरी गैलरी में भारतीय जन संघ के निर्माण और उसकी विकास यात्रा को दर्शाया गया है। म्यूजियम की क्रमशः तीसरी, चौथी और पाँचवीं गैलरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित हैं। इन गैलरियों में उनकी फोटो, अखबार की कटिंग, सिलिकॉन की मूर्तियों के जरिए उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दिखाया गया है। म्यूजियम में लगी हैं भारत माता, दीपक और सुदर्शन चक्र की प्रतिकृतियां म्यूजियम में 5 गैलरियों के साथ 5 कोर्ट यार्ड का भी निर्माण किया गया है। फर्स्ट फ्लोर पर बने तीन कोर्टयार्ड क्रमशः भारत माता, जन संघ के प्रतीक चिन्ह दीपक और सुदर्शन चक्र की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। एक कोर्ट यार्ड में भारत माता की 10 फीट ऊंची मूर्ति लगी है, साथ ही दीवार पर वन्दे मातरम उत्कीर्ण किया गया है। सेकंड फ्लोर पर बने कोर्टयार्ड में राष्ट्र नायकों के प्रयोग किए गए समान जैसे- तख्त, मेज-कुर्सी, छड़ी को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। इसके अलावा म्यूजियम में 12 इंटरप्रिटेशन वॉल बनाई गई हैं, जिन पर म्यूरल और रिलीफ आर्ट के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं और महान विभूतियों को दर्शाया गया है। एक वॉल पर, राष्ट्रवाद से प्रेरित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कविता की पंक्तियां लिखी गई हैं। इसके साथ ही म्यूजियम ब्लॉक में वीवीआईपी ग्रीन रूम का भी निर्माण किया गया है। राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम आने वाले समय में भी भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;