ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयुवाओं ने वृद्धा आश्रम में दीपोत्सव मना कर दिया नया संदेश 

युवाओं ने वृद्धा आश्रम में दीपोत्सव मना कर दिया नया संदेश 

गोंडा में संचालित वृद्धाश्रम में युवा समाजसेवियों ने अपनों से ठुकराये हुये वृद्ध पुरुषों और महिलाओं संग दिवाली मनाकर उन्हें अपनापन का एहसास कराया। युवा समाजसेवी विकास अग्रवाल ने अपनी युवाओ की टोली...

1/ 4
2/ 4
3/ 4
4/ 4
हिन्दुस्तान टीम, गोंडा। Fri, 09 Nov 2018 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा में संचालित वृद्धाश्रम में युवा समाजसेवियों ने अपनों से ठुकराये हुये वृद्ध पुरुषों और महिलाओं संग दिवाली मनाकर उन्हें अपनापन का एहसास कराया। युवा समाजसेवी विकास अग्रवाल ने अपनी युवाओ की टोली संग बादशाहबाग के निकट स्थित वृद्धाश्रम में मौजूद 76 बुजर्गों को स्वादिष्ट और पौष्टिक मूंग , चावल , सब्जी , पूड़ी और हलुआ का भोग कराया।

उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर आश्रम के कोने कोने को प्रकाशमय कर दिया। आकाश अग्रवाल, अंकुर गर्ग, अर्पित अग्रवाल, मुबारक अली, प्रशांत नामदेव, अमित गुप्ता, विक्की नामदेव और आश्रम के प्रबंधक अरविंद सिंह के साथ  वृद्धों संग फुलझड़ियां, रंगबिरंगी अनार, रोशनायी व अन्य मनमोहक आतिशबाजी की। बुजुर्गों की नम आंखो से खुशी के अश्रु छलक पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें