Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNew Medical and Dental Officers Pass Out After 9 Weeks of Combat Training in Lucknow
यूनिफार्म में सेवा को तैयार 123 जांबाज डॉक्टर

यूनिफार्म में सेवा को तैयार 123 जांबाज डॉक्टर

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर सेंटर में मेडिकल ऑफिसर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 9 हफ्तों की कठिन ट्रेनिंग के बाद, युवा डॉक्टर अब सैनिकों की रक्षा के लिए तैयार हैं। इस बैच में 32 महिला अधिकारी शामिल थीं, जिन्होंने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। कैप्टन कौशल और कैप्टन सौरभ को पुरस्कार मिले।

Feb 02, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

- 9 हफ्ते की कठिन कॉम्बैट ट्रेनिंग के बाद सेना को मिले नए मेडिकल और डेंटल ऑफिसर्स , एएमसी सेंटर में हुई पासिंग आउट परेड, लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की समीक्षा लखनऊ प्रमुख संवाददाता छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स की पाठ्यक्रम समाप्ति परेड आयोजित की गई। नौ हफ्तों के कड़े प्रशिक्षण के बाद देश के युवा डॉक्टर अब रणक्षेत्र में सैनिकों के जीवन की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस यादगार पल के साक्षी 200 से अधिक अभिभावक और रिश्तेदार बने, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इन भावी रक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

32 महिला अधिकारियों ने दिखाई नारी शक्ति इस बैच की सबसे खास बात ‘त्रिसेवा’ (थल सेना, वायु सेना और नौसेना) का प्रतिनिधित्व रहा। कुल 123 सैन्य अधिकारियों के इस दल में 32 महिला अधिकारी भी शामिल थीं, जिन्होंने परेड के दौरान अपने अनुशासन और सैन्य कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। युद्धक्षेत्र की आधुनिक तकनीक से हुए लैस इन युवा प्रोफेशनल्स को केवल मेडिकल प्रैक्टिस ही नहीं, बल्कि 'इंटेंसिव कॉम्बैट मेडिकल सपोर्ट ट्रेनिंग' के जरिए योद्धा के रूप में ढाला गया है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट प्रोवाइडर कोर्स पूरा किया। उन्हें उन अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में सिखाया गया जो आज के आधुनिक युद्धों की दिशा तय कर रही हैं। इन नौ हफ़्तों में एक सामान्य सिविलियन डॉक्टर को यूनिफॉर्म वाले अनुशासित सैन्य अधिकारी में बदला गया। कैप्टन कौशल और कैप्टन सौरभ हुए सम्मानित कैप्टन कौशल जोशी पाठ्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी चुने गए और उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी से नवाजा गया। कैप्टन सौरभ साहिबराव सालुंखे को फील्ड स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान की गई।