पांच अप्रैल तक खत्म करना होगा देशी शराब का पुराना स्टाक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता नई आबकारी नीति लागू होने से शराब कारोबारियों को राहत मिली

पांच अप्रैल तक खत्म करना होगा देशी शराब का पुराना स्टाक

लखनऊ, विशेष संवाददाता नई आबकारी नीति लागू होने से शराब कारोबारियों को राहत मिली है। जिन अंग्रेजी शराब व बियर की दुकानों का नवीनीकरण हुआ है, उन पर 31 मार्च तक पुराना स्टाक खत्म करने की बाध्यता नहीं होगी।एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में वह बचे हुए कोटे की अंग्रेजी शराब व बियर बेच सकेंगे। वहीं देशी शराब के दुकानदारों को पुराना स्टाक खत्म करने के लिए पांच दिनों की मोहलत दी गई है। देशी शराब के दुकानदार पांच अप्रैल तक पुराना स्टाक बेच सकेंगे। जिन अंग्रेजी व देशी शराब, कंपोजिट शाप तथा बियर शाप का नया ठेका हुआ है, उनके लिए कोई छूट नहीं होगी।

पिछले वर्ष प्रदेश में सभी शराब व बियर की दुकानें लाटरी के माध्यम से आवंटित की गई थीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।