न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र तैयार, एक लाख आबादी को मिलेगी राहत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- अमौसी जोन के मुख्य अभियंता ने नवनिर्मित उपकेंद्रों का निरीक्षण किया - ओल्ड नादरगंज

न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र तैयार, एक लाख आबादी को मिलेगी राहत

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

कानपुर रोड और दुबग्गा क्षेत्र को अब बिजली संकट से राहत मिलेगी। लेसा का न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इससे करीब एक लाख आबादी को बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से निजात मिलेगी। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने सोमवार को दोनों नवनिर्मित उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एफसीआई उपकेंद्र के एक पावर ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया गया। ईटीआई उपकेंद्र को एक हफ्ते के भीतर चालू कर दिया जाएगा।

बिजली सप्लाई की स्थिति

वर्तमान में अमौसी, सरोजनीनगर, गौरी, शांति नगर, स्कूटर इंडिया, बिजनौर रोड सहित कानपुर रोड से जुड़े इलाकों को ओल्ड नादरगंज उपकेंद्र्र से बिजली सप्लाई मिलती है, लेकिन बिजली की मांग बढ़ने पर बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे नाराज लोग कई बार उपकेंद्र पर हंगामा भी कर चुके हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए लेसा ने ईटीआई उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर क्षमता लोड का नया उपकेंद्र का निर्माण कराया, जिससे ओल्ड उपकेंद्र का बिजली लोड कम होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

पुराने उपकेंद्र की स्थिति

ओल्ड एफसीआई उपकेंद्र पर 26 हजार उपभोक्ताओं का भार

दुबग्गा स्थित प्रभातपुरम, मुनेश्वरपुरम, चौधरीटोला, सलेमपुर पतौरा, जनता विहार, बुद्धेश्वर विहार, पिंक सिटी व भटपामऊ सहित आसपास की करीब तीन दर्जन से अधिक कॉलोनियों की बिजली सप्लाई ओल्ड एफसीआई उपकेंद्र से मिलती है। वर्तमान में उपकेंद्र को कुल क्षमता 25 एमवीए है, जिसमें 10-10 एमवीए के दो और 05 एमवीए का एक पावर ट्रांसफार्मर लगा है। इस उपकेंद्र पर लगभग 26 हजार उपभोक्ताओं का भार है। भीषण गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ते ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे आये दिन ट्रिपिंग और घंटों की कटौती होती है। इस समस्या के कारण क्षेत्र के आक्रोशित उपभोक्ता कई बार उपकेंद्र पर हंगामा कर चुके हैं। लेसा ने इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए पुराने उपकेंद्र परिसर में ही नये उपकेंद्र का निर्माण शुरू कराया। इसमें पांच-पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।

उपकेंद्रों की स्थिति

--------------

न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। एफसीआई उपकेंद्र का एक पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत कर दिया गया है। दोनों उपकेंद्र बनने से एक लाख आबादी को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।

राम कुमार, मुख्य अभियंता, अमौसी जोन

सामान्य प्रश्न

क्या न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र ने बिजली संकट को हल किया है?
हाँ, न्यू एफसीआई और ईटीआई उपकेंद्र बनने से एक लाख आबादी को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।