नए कनेक्शन का एस्टीमेट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा

नए कनेक्शन का एस्टीमेट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा

संक्षेप:

Lucknow News - वर्टिकल व्यवस्था के तहत, झटपट पोर्टल पर बिजली के नए कनेक्शन जारी करने की जिम्मेदारी अधिगासी अभियंता (तकनीकी) और अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को दी गई है। आवेदन मिलने पर तकनीकी अभियंता को निर्माण की आवश्यकता की सूचना दी जाएगी, और तीन दिन में एस्टीमेट उपलब्ध कराना होगा। उपभोक्ता को स्टीमेट की धनराशि जमा करने के बाद कार्य पूर्ण किया जाएगा।

Dec 12, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

वर्टिकल व्यवस्था के तहत झटपट पोर्टल पर बिजली का नया कनेक्शन जारी करने के लिए अधिगासी अभियंता (तकनीकी) और अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) और अधिशासी अभियंता (तकनीकी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यवस्था के तहत झटपट पोर्टल के माध्यम से जो आवेदन अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को प्राप्त होता है और उसमें टीएफआर के समय यदि 33 केवी/11 केवी/एसटी लाइन का निर्माण अथवा स्थापित परिवर्तक की क्षमता वृद्धि/नया परिवर्तक के निर्माण की आवश्यकता होती है तो वह अधिशासी अभियंता (तकनीकी) को पत्र, ई-मेल या फोन के जरिए सूचित करेंगे। 33केवी लाइन का निर्माण, नए ट्रांसफार्मर की स्थापना या क्षमता वृद्धि को लेकर अधिशासी अभियंता (तकनीकी) का दायित्व होगा कि वह उसके एस्टीमेट को संबंधित अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) उक्त स्टीमेट को झटपट पोर्टल पर अपलोड कर उपभोक्ता को स्टीमेट की धनराशि जमा करने के लिए सूचित करेंगे। उपभोक्ता की ओर से स्टीमेट की धनराशि जमा करने के बाद कार्य को ससमय पूर्ण करने के अधिशासी अभियंता (तकनीकी) को अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) अवगत कराएंगे। अधिशासी अभियंता (तकनीकी) 11 केवी/33केवी कार्य पूर्ण होने पर अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को सूचित करेंगे।