ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनए चांसलर पहली बार आज आएंगे बीबीएयू

नए चांसलर पहली बार आज आएंगे बीबीएयू

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के नए चांसलर प्रकाश चन्द्र बरतूनिया सोमवार को विश्वविद्यालय आएंगे। हाल ही में राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के विजिटर रामनाथ कोविंद ने...

नए चांसलर पहली बार आज आएंगे बीबीएयू
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 12 Aug 2018 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के नए चांसलर प्रकाश चन्द्र बरतूनिया सोमवार को विश्वविद्यालय आएंगे। हाल ही में राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के विजिटर रामनाथ कोविंद ने उन्हें पांच वर्ष के लिए बीबीएयू का चांसलर बनाया है। वह मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य रह चुके हैं। बीबीएयू में यह पद करीब डेढ़ वर्ष से खाली पड़ा था। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुल सचिव प्रो. आरबी राम ने बताया कि चांसलर प्रकाश चन्द्र बरतूनिया रविवार की रात ही लखनऊ आ जाएंगे। दूसरे दिन सोमवार को परिसर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कुलपति सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात के साथ ही विभागों का भी निरीक्षण करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें