आलमबाग से मुजफ्फरपुर के लिए 862 रुपये में बस सेवा शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - रोडवेज ने आलमबाग बस टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे पहुंचती है। किराया 862 रुपये है और यात्री यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर सीट बुक कर सकते हैं। वापसी सुबह 10 बजे होगी।

आलमबाग से मुजफ्फरपुर के लिए 862 रुपये में बस सेवा शुरू

रोडवेज ने आलमबाग बस टर्मिनल से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए बस चलाई है। चारबाग डिपो की सस्ते किराये वाली साधारण बस में प्रति व्यक्ति 862 रुपये किराया देना होगा। एआरएम बनारसी राम ने बताया कि यह बस आलमबाग से दोपहर एक बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से रोजाना सुबह 10 बजे रवाना होकर रात साढ़े आठ बजे लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल पहुंचेगी। यह बस बीच रास्ते में अयोध्याधाम, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, तमकुहीराज, गोपालगंज, पिपराकोठी, मोतिहारी में ठहराव करके मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यात्री बसों में एडवांस सीट की बुकिंग यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर करा सकेंगे।

तत्काल में बस अड्डे के टिकट काउंटर या बस कंडक्टर से भी टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।