शहर में लगाए जाएंगे 9 नए नलकूप, 20 रीबोर होंगे

Oct 19, 2024 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में नगर निगम का जलकल विभाग 15वें वित्त आयोग के तहत नौ नए नलकूपों का निर्माण करेगा और 20 को रीबोर करेगा। जोन तीन और पांच में चार-चार नए नलकूप बनाए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए मेयर...

शहर में लगाए जाएंगे 9 नए नलकूप, 20 रीबोर होंगे

-15वें वित्त आयोग के तहत किए जाएंगे कार्य -चार-चार नलकूप जोन तीन और पांच में बनेंगे

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

नगर निगम का जलकल विभाग नौ नए नलकूपों का निर्माण करेगा। 20 नलकूपों को रीबोर करवाएगा। नए नलकूपों में चार-चार जोन तीन और पांच में बनाए जाएंगे। एक का निर्माण जोन आठ में किया जाएगा।

नगर की पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए मेयर सुषमा खर्कवाल के प्रयास से ही 15वें वित्त आयोग के तहत यह कार्य करवाए जाएंगे। जोन तीन में जिन क्षेत्रों में नए नलकूप बनाए जाएंगे उसमें त्रिवेणीनगर अल हुदा स्कूल पार्क, फैजुल्लागंज द्वितीय फैजुल्लागंज टंकी के पास सिन्हा कॉलोनी पार्क, लाला लाजपतराय, सेक्टर-एम अलीगंज और जनकीपुरम प्रथम, सेक्टर-एफ गोशाला शामिल है। जोन पांच में जिन स्थानों पर नए नलकूप बनाए जाएंगे उसमें रामजीलाल नगर वार्ड, डॉ. लेखराज के पीछे, चित्रगुप्तनगर वार्ड, भोलाखेड़ा, केसरीखेड़ा वार्ड, दऊदाखेड़ा और बाबू कुंज बिहारी वार्ड, कैलाशपुरी शामिल है। जोन आठ में विद्यावती द्वितीय, शक्ति चैराहा के पास नलकूप का निर्माण होगा। जिन जोनों में नलकूपों की रीबोरिंग होनी है उसमें जोन एक में बाबू बनारसीदास वार्ड, बड़ा पार्क, पुराना किला, विक्रमादित्य वार्ड, डायमंड डेरी शामिल है। जोन दो में मालवीय नगर वार्ड में मालवीय नगर सरस्वती पार्क के नलकूप को रीबोर किया जाएगा।

जोन तीन में जनकीपुरम द्वितीय, सेक्टर-एच पार्क, भारतेन्दु हरीश्चन्द्र, सेक्टर-ए, पल्टन छावनी, महानगर वार्ड, रामलीला मैदान, रहीमनगर और मनकामेश्वर वार्ड, नेहरूनगर शामिल है। जोन चार में पेपर मिल वार्ड, एल्डिको ग्रीन का नलकूप रीबोर होगा। जोन पांच में गीतापल्ली वार्ड, आज़ादनगर, बाबू कुंज बिहारी वार्ड, होली चैराहा और केसरीखेड़ा वार्ड, तेजीखेड़ा नलकूप नंबर एक रीबोर होगा। जोन छह में चैक कालीजी वार्ड, सोंधी टोला, पार्क का नलकूप रीबोर होगा। जोन सात में इन्दिरानगर, डी-ब्लाक का नलकूप संख्या सात और शंकरपुरवा तृतीय, पन्त नगर का नलकूप संख्या एक को रीबोर किया जाएगा। जोन आठ में हिन्दनगर वार्ड, सेक्टर-डी, कानपुर रोड का पंप नंबर दो, पंप नंबर एक, शारदानगर प्रथम वार्ड का पंप नंबर एक, विद्यावती तृतीय का नलकूप नंबर 4 और एक को रीबोर किया जाएगा।

इन टंकियों को फिर से बनाया जा रहा

नगर में पांच टंकियों को ध्वस्त कर फिर से बनाया जा रहा है। इसमें जोन तीन में रूकन्दीपुर, ओवर हैड टैंक और सेक्टर-ए, जानकीपुरम, भारतेन्दु हरीशचन्द वार्ड शामिल है। जोन दो में सेक्टर-12, सी-ब्लाक, राजाजीपुरम शामिल है। जोन आठ में सेक्टर-एफ, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड और सेक्टर-जे, रेलनगर एलडीए कॉलोनी की टंकी शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।