कैंसर संस्थान के मरीज पांच निजी केंद्रों में करा सकेंगे जांच

Jan 21, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने शहर के पांच प्रमुख निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार किया है, जिससे मरीजों को सीटी, पीईटी स्कैन, एमआरआई जैसी जांच के लिए सरकारी अस्पतालों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत सभी जांच आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित दरों पर की जाएंगी। पीईटी स्कैन मशीन भी संस्थान में आ गई है।

कैंसर संस्थान के मरीज पांच निजी केंद्रों में करा सकेंगे जांच

चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को सीटी, पीईटी स्कैन, एमआरआई समेत दूसरी जांच के लिए बहुत परेशान नहीं होना पड़ेगा। संस्थान ने शहर के पांच प्रमुख निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से करार किया है। सभी सेंटर आयुष्मान योजना में तय कीमत पर जांच करेंगे। इससे मरीजों को जांच के लिए सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख नहीं करना होगा। कैंसर संस्थान में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें 30 से 40% मरीजों का सीटी, पीईटी, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, रेडियोलॉजिकल इंटरवेंशनल प्रक्रिया की जरूरत पड़ रही है। संस्थान में अभी पीईटी स्कैन और रेडियोलॉजिकल इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं जैसी जांच उपलब्ध नहीं हैं।

इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। संस्थान के सीएमएस डॉ. विजेंद्र कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि पांच डायग्नोस्टिक सेंटर से जांच के लिए करार किया गया है। चरक डायग्नोस्टिक्स, शान्या ग्लोबल स्कैनिंग एंड रिसर्च, ग्लोब मेडिकेयर डायग्नोस्टिक्स, सरकार मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर और श्रीराम मूर्ति स्मारक फंक्शनल इमेजिंग एंड मेडिकल सेंटर को संस्थान के साथ जोड़ा गया है। नई व्यवस्था के तहत संबद्ध जांच केंद्रों पर उपलब्ध सभी जांचें अब आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित दरों पर ही की जाएंगी। ये सेवाएं नगद व कैशलेस दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध होंगी। संस्थान में आई पीईटी स्कैन मशीन डॉ. विजय वरुण ने बताया कि कैंसर संस्थान में पीईटी स्कैन मशीन आ गई है। मशीन को स्टॉल कराने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी जांच की मशीनों की खरीद प्रक्रिया चल रही हैं। संस्थान की मशीनों का संचालन शुरू होने से मरीजों को और अधिक सुविधा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।