न्यू एज कोर्स शुरू होंगे, हर जिले की स्किल मैपिंग होगी : कपिलदेव अग्रवाल
Lucknow News - - कौशल विकास मंत्री ने स्थायी समिति की बैठक की - 1000 करोड़ का

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
न्यू एज कोर्स का आरंभ
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में न्यू एज कोर्स शुरू किए जाएंगे। रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल व सीएनसी मशीनिंग जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर जिले की स्किल मैपिंग व सर्वे का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।
बैठक की जानकारी
सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की स्थायी समिति की बैठक में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने ये निर्देश दिए। प्रोजेक्ट प्रवीण का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इंटरमीडिएट तक के छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाएगा। बैठक में आईटीआई में प्रवेश एवं प्रशिक्षण की स्थिति की भी उन्होंने जानकारी ली। वर्तमान में सरकारी आईटीआई में लगभग 1.29 लाख व निजी आईटीआई में 2.77 लाख युवाओं का प्रवेश हुआ है।
कौशल विकास के लिए फंड
यूपी सरकार ने कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ का स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड बनाया है। जिसका उपयोग युवाओं को रोजगारपरक ट्रेनिंग देने में किया जा रहा है। यूपी में पांच सेंटर ऑफ इनोवेशन, इंटीग्रेशन एंड इनोवेशन (सीआईआईआई) स्थापित किए जा रहे हैं। यह भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे और उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण का केंद्र बनेंगे।
स्किल मैपिंग पर जोर
जिला स्तर पर स्किल मैपिंग और उद्योगों की जरूरत के अनुसार दक्ष युवा तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में विधायक गण डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिन्स, मुक्ता संजीव राजा, डॉ. एमपी आर्य, ओम कुमार, जय देवी, कैलाश नाथ, आरके पटेल व अशोक कुमार मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


