Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNew AC Electric Double Decker Buses to Launch in Lucknow by December
छह एसी डबल डेकर बसों की सुविधा दिसंबर से

छह एसी डबल डेकर बसों की सुविधा दिसंबर से

संक्षेप: Lucknow News - -बाराबंकी डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम अंतिम चरण में -बसों के लिए रूट

Wed, 19 Nov 2025 08:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यात्रियों को छह और एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों की सुविधा दिसंबर से मिलने लगेगी। इसके लिए बाराबंकी डिपो में बन रहा चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इन बसों को किन रूटों पर चलाया जाएगा, इसका निर्धारण मुख्यालय से किया जाएगा। सभी बसें बाराबंकी से चलेंगी। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र इन बसों का संचालन करेगा। संभावना है कि इन्हें लखनऊ-बाराबंकी, बाराबंकी-रायबरेली रूट पर चलाया जा सकता है। यह बसें लखनऊ रोडवेज को दो महीना पहले मिली हैं। इससे पहले दो बसें मिल चुकी हैं, जिन्हें कि लखनऊ-अयोध्या रूट पर चलाया जा रहा है। छह बसों के मिलने के बाद से ही बाराबंकी डिपो पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लखनऊ रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि इन बसों में एक बार 60 यात्रियों की क्षमता है। यात्रियों की कम संख्या से आय की चिंता मौजूदा समय में लखनऊ-अयोध्या के बीच दो एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस चलाई जा रही हैं। इन बसों में भी यात्रियों की क्षमता 60-60 की है। पिछले महीने से इन्हें चलाया जा रहा है। लेकिन रोडवेज को उम्मीद के मुताबिक इसमें यात्री नहीं मिल रहे हैं। किसी दिन 15 से तो किसी 20 यात्री ही मिल रहे हैं। जिसके कारण अधिकारियों को नई बसों के चलाने में यात्रियों की संख्या कम रहने पर आय की चिंता सता रही है।