
दिमाग के जटिल ऑपरेशन की जानकारी दी
Lucknow News - लखनऊ के पीजीआई में न्यूरो मॉनिटिरिंग पर दो दिवसीय मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। मुम्बई, दिल्ली और हैदराबाद के विशेषज्ञों ने जटिल मस्तिष्क ऑपरेशन की तकनीकों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में 40 डॉक्टरों...
लखनऊ। पीजीआई के न्यूरोसर्जरी विभाग में दो दिवसीय न्यूरो मॉनिटिरिंग मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। न्यूरोमॉनिटरिंग के विशेषज्ञ मुम्बई के डॉ. अली असगर मोयैदी, दिल्ली के डॉ. सचिन बोरकर व डॉ. अशोक जरयाल और हैदराबाद के डॉ. विश्वनाथ ने डॉक्टरों को न्यूरो मॉनिटिरिंग से दिमाग के जटिल ऑपरेशन की बारीखियां बतायी। पीजीआई के न्यूरो सर्जन डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अनंत मेहरोत्रा ने संस्थान में किए जा रहे न्यूरोमॉनिटरिंग कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ.अवधेश कुमार जायसवाल और आयोजन सचिव डॉ. कुंतल कांति दास और डॉ. सौमेन कांजीलाल रहे। मास्टरक्लास में 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


