Netaji Subhas Organization to Train One Lakh Justice Guardians in Three Years नेताजी सुभाष संगठन देशभर में तैयार करेगा एक लाख न्याय रक्षक, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNetaji Subhas Organization to Train One Lakh Justice Guardians in Three Years

नेताजी सुभाष संगठन देशभर में तैयार करेगा एक लाख न्याय रक्षक

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष संगठन आने वाले तीन वर्षो में देशभर में एक लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 30 Dec 2024 09:25 PM
share Share
Follow Us on
नेताजी सुभाष संगठन देशभर में तैयार करेगा एक लाख न्याय रक्षक

लखनऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष संगठन आने वाले तीन वर्षो में देशभर में एक लाख नेताजी सुभाष न्याय रक्षक तैयार करेगा। यह जानकारी सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पांडेय ने दी। प्रेस क्लब में नेताजी सुभाष न्याय रक्षक सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने बताया कि नेता, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री दरबार सहित सभी विभागों, थानों और न्यायालयों में आम लोगों की लम्बी कतारें न्याय की आस में लगी रहती हैं। लोग न्याय के लिए भटकते रहते हैं। इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए एक लाख न्याय रक्षक जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिसम्बर, 1943 को नेताजी सुभाष जी ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा फहराया था। इसलिए आज से उनके सपनों को साकार करने की शुरुआत की जा रही है। इस मौके पर ऑनलाइन सदस्यता के लिए संगठन की एक वेबसाइट का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व न्यायधीश, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,महंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।