बाइक खड़ी करने से मना किया तो दंपति को सड़क पर घसीटकर पीटा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके का मामला, पुलिस नेदो को पकड़ा -महिला को बाल

बाइक खड़ी करने से मना किया तो दंपति को सड़क पर घसीटकर पीटा

ठाकुरगंज इलाके में घर के सामने बाइक खड़ी करने से टोकने पर पड़ोसियों ने दंपति को सड़क पर घसीट-घसीटकर बुरी तरह से पीटा। बाल पकड़ कर पत्नी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से लात घूसे और डंडे मारे। इस मामले का वीडियो वॉयरल होने पर ठाकुरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्तान वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी विशाल घर पर दुकान चलाते हैं। विशाल के मुताबिक पड़ोसी संजय ने शनिवार सुबह 11 बजे उनकी दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। विशाल ने संजय से दुकान के सामने से बाइक हटाकर दूसरी जगह खड़ी करने का अनुरोध किया। विशाल का आरोप है कि इतना कहने पर संजय भड़क गया। संजय घर में गया और परिजनों के साथ हमला बोल दिया। शोर सुनकर विशाल की पत्नी सुमन बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उन्हें घसीटकर सड़क पर गिरा दिया। सुमन के बाल पकड़कर लात, घूसे और डंडे से पिटाई शुरू कर दी。

महिला गुहार लगाती रही, बचाव को कोई नहीं आया

इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बना ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया गया। वॉयरल वीडियो में दिख रहा है कि सुमन सड़क पर पड़ी हैं। करीब छह लोग उन्हें घेरकर चप्पल, लात, घूसे और डंडे से पीट रहे हैं। सुमन को पिटता देख उनका बच्चा भी लोगों से बचाव की गुहार लगाता रहा। सुमन को बचाने के लिए विशाल दौड़े तो आरोपियों ने उन्हें दबोच लिया। विशाल के दोनों हाथ पकड़कर पिटाई की। सुमन लोगों से मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी पड़ोसी, राहगीर ने उन लोगों की मदद नहीं की। पीड़ित की ओर से शनिवार देर शाम ठाकुरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वॉयरल वीडियो के आधार पर विशाल, संजय, रिंकू, सोनू, अनीता, ममता, आशीष के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस घटना में कौन लोग शामिल थे?−
इस घटना में विशाल, संजय, रिंकू, सोनू, अनीता, ममता, आशीष शामिल थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow Newsबाइक खड़ी करने से मना किया तो दंपति को सड़क पर घसीटकर पीटा