कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी नीट-यूजी परीक्षा, 22 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, लखनऊ में 37 हजार से अधिक परिक्षार्थी होंगे शामिल

May 03, 2026 02:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत अन्य रविवार को नीट-यूजी परीक्षा कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार 22 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जाएगी। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी नीट-यूजी परीक्षा, 22 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, लखनऊ में 37 हजार से अधिक परिक्षार्थी होंगे शामिल

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत अन्य रविवार को नीट-यूजी परीक्षा कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। देश भर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा संचालित इस परीक्षा में इस बार 22 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। लखनऊ में परीक्षा के लिए 76 केंद्र बनाए गए हैं जहां लगभग 37 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जाएगी। निर्धारित समय के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी。

परीक्षा के प्रश्न और अंक

परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए अधिकतम 720 अंक निर्धारित हैं। बायोलॉजी से 90 प्रश्न जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा के जरिये एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस जैसे मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। कुल 551 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जबकि विदेशों में भी 14 केंद्र बनाए गए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

सुरक्षा व्यवस्था और नियम

परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रश्न और उत्तर

नीट-यूजी परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
नीट-यूजी परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।