ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनीरज शेखर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए करूंगा काम 

नीरज शेखर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए करूंगा काम 

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र सपा से राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नीरज शेखर को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। नीरज...

नीरज शेखर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए करूंगा काम 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ। Sat, 27 Jul 2019 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र सपा से राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नीरज शेखर को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। नीरज शेखर को सदस्यता अभियान की डायरी भेंट की।

नीरज शेखर ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आभार जताता हूं। मुझे भाजपा में लाने में भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल का बड़ा हाथ रहा है। जनसमर्थन के बाद मोदी को किसी की आवश्यकता नहीं थी, मैं इससे प्रभावित हुआ। 

मोदी जी ने एक भोज कार्यक्रम में मुझसे पूछा कि नीरज अब क्या कर रहे हो, उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम मेरे साथ काम करो। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है।

मोदी का विरोध करने वालों को स्वीकार करना चाहिए कि मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। नीरज ने कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा ने बहुत सम्मान दिया है। मैं प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। मेरे सभी साथियों ने भाजपा में निष्ठा जताई है। जैसे भी जहां भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहेंगे मैं वहीं काम करूंगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि नीरज शेखर एक परिवारवादी, जातिवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए है। उनका पार्टी में पूरा सम्मान होगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें