ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक

एनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक

राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन को राजकीय शोक घोषित किया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया...

एनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 18 Oct 2018 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन को राजकीय शोक घोषित किया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी किया।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अंत्येष्टि संस्कार वाले दिन झंडे झुकाए जाएंगे। अंत्येष्टि संस्कार उत्तर प्रदेश में अगर होता है, तो पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि होगी। उन्होंने इस संबंध में सचिवालय प्रशासन, सभी विभागों के प्रमुख सचिवों, प्रमुख सचिव विधानसभा व विधान परिषद, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें