NCC Enrollment Program 2025 at KMC Language University Physical and Academic Evaluation एनसीसी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मार्ग, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNCC Enrollment Program 2025 at KMC Language University Physical and Academic Evaluation

एनसीसी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मार्ग

Lucknow News - लखनऊ में केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में एनसीसी नामांकन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 100 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें लंबाई मापन, चिकित्सीय परीक्षण और लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 10 Sep 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
एनसीसी नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मार्ग

लखनऊ, संवाददाता। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में एनसीसी नामांकन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी अधिकारियों की टीम ने विवि पहुंचकर तीन चरणों में चयन प्रक्रिया पूरी कराई। लंबाई मापन, चिकित्सीय परीक्षण व लिखित परीक्षा के आधार पर छात्राओं की शारीरिक क्षमता और शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन हुआ। विवि की करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि एनसीसी से जुड़ना एक सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधि के साथ अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करने का मार्ग है। नामांकन प्रक्रिया का संचालन व समन्वय लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।