एनसीसी कैडेट्स ने दिव्यांग बच्चों संग बिताया समय
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी

लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग की ओर से समाज सेवा के तहत विशेष शैक्षणिक व सामाजिक भ्रमण कराया गया। कैडेट्स कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक, प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय और एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी की अगुवाई में कैवल्य फाउंडेशन पहुंचीं, जहां बधिर व दिव्यांग बच्चों के लिए चल रहे विद्यालय का अवलोकन किया। यहां कैडेट ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके साथ खेल खेले और उन्हें खाने-पीने व पढ़ाई की सामग्री वितरित की। इस दौरान कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में औषधीय पौधे भी लगाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


