ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक की कमान

एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक की कमान

एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को हजरतगंज व उसके आसपास चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात की कमान संभाली। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी...

एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक की कमान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 29 Nov 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को हजरतगंज व उसके आसपास चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात की कमान संभाली। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।

बुधवार को हजरतगंज व आसपास स्थित कई चौराहों पर बड़ी संख्या में बलिका कैडेट्स ट्रैफिक संभालते दिखीं। मालूम चला कि सड़कों पर बेतरतीब वाहन चलने वालों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ अभियान चलाया है। ट्रैफिक पुलिस ने हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक नियमों अनदेखी करने वालों को रोककर चालान किया। एनसीसी कैडेट्स बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उनको हेलमेट के फायदे बताए। बुधवार के अभियान में स्कूटी सवार लड़कियां महिलाएं विशेष रूप से चिह्नित थीं। बड़ी संख्या में मौजूद बालिका कैडेट्स बिना हेलमेट के सड़कों पर फर्राटा भर रही महिलाओं को रोककर जागरूक करती रहीं। चेकिंग में स्कूटी सवार कई महिलओं के पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने कई का चालान किया जबकि कुछ के गलती मानने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक तमाम लड़कियां हेलमेट के साथ कान में हेड फोन लगाकर वाहन चला रही हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। बालिका कैडेट्स उनको खतरों से अवगत कराया और ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें