रील-कविता और पेंटिंग के जरिए पर्यटन से जुड़ेगा जेन-जी

Jan 20, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग आयोजित करेगा कई प्रतियोगिताएं -30 सेकंड

 रील-कविता और पेंटिंग के जरिए पर्यटन से जुड़ेगा जेन-जी

लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन विभाग द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन उपलब्धियों और वैश्विक पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'राष्ट्रीय पर्यटन दिवस' (25 जनवरी) के अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागी 30 सेकंड की रील, कविता अथवा वॉटर कलर पेंटिंग के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं। इसे 'जेन जी' को यूपी पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे उत्तर प्रदेश की मान्यता प्राप्त उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण स्थलों से प्रेरणा लेते हुए अपनी रचना प्रस्तुत करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता में केवल वही प्रविष्टियां मान्य होंगी, जो सूचीबद्ध 8 मुख्य बिंदुओं से प्रेरित होंगी। चयनित विजेताओं को उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 23 जनवरी 2026 तक जमा कर सकते हैं।' इन आठ बिंदुओं पर रचनात्मकता करेंगे प्रस्तुत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश पर्यटन ने वर्ष 2025 में विभिन्न उपलब्धियों के माध्यम से विश्व मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रतिभागी जिन आठ बिंदुओं पर अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं वो है- - महाकुंभ 2025 (प्रयागराज)- विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में करोड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता। - दीपोत्सव 2025 (अयोध्या)- अयोध्या ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा। - यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी (लखनऊ)- समृद्ध पाक विरासत को वैश्विक मान्यता। - ग्रामीण पर्यटन को वैश्विक पहचान- बहराइच के करिकोट गांव को ICRT इंडियन सबकॉन्टिनेंट अवॉर्ड 2025 - वैश्विक बौद्ध पर्यटन सर्किट- अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण। - काशी पर्यटन की ऐतिहासिक उपलब्धि- वर्ष 2025 में वाराणसी में 146.97 मिलियन पर्यटकों का आगमन। - सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक पर्यटन गंतव्य- उत्तर प्रदेश को 'सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक पर्यटन गंतव्य' का पुरस्कार। - सलखन जीवाश्म पार्क- यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल। इच्छुक क्यूआर कोड स्कैन कर या दिए गए लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण कर सकते हैं - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc9-KO6_Osrleo7Ar6cfbO6axD1RgSeRmgOs9oJJT9PpvI5sA/viewform

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।