अनुशासन ही व्यक्ति को बड़ा बनाता
अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर लोकोत्सव कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. केके शुक्ला ने अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. राजीव त्रिपाठी ने नि:स्वार्थ सेवा के उद्देश्य को बताया। कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन लोकोत्सव कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केकेसी के प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है, परिश्रमी व्यक्ति कभी बेरोजगार नही होता। विशिष्ट अतिथि डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही नि:स्वार्थ सेवा है। एलयू से प्रोफेसर हिमांशु सेन ने भी विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा पाल व डॉ. सादिया समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


