समावेशी विकास से जुड़ना चाहिए विज्ञान का उद्देश्य

Mar 01, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - -पुनर्वास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान समागम का आयोजन विज्ञान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त और

समावेशी विकास से जुड़ना चाहिए विज्ञान का उद्देश्य

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता विज्ञान का उद्देश्य केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसे सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से जुड़ना चाहिए। डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय समावेशी शिक्षा, पुनर्वास-आधारित अनुसंधान और सहायक प्रौद्योगिकी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी व समागम में विवि के कुलपति संजय सिंह ने कहीं। कुलपति ने कहा कि यहां विज्ञान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार को सेवा से जोड़ने और अनुसंधान को मानव कल्याण के लिए समर्पित करने का आह्वान किया।

विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. सीके दीक्षित ने सीवी रमन की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव का उल्लेख कर कहा कि विज्ञान केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने विश्वविद्यालय में अनुसंधान संस्कृति को सुदृढ़ बनाने, अंतर्विषयी शोध को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं नवोन्मेषी सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग के प्रो. अंशुमान श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक्स प्रो. वीके सिंह, सीमैप के वैज्ञानिक प्रो. एन. पी. यादव, आईआईटीआर के वैज्ञानिक प्रो. शीलेंद्र प्रताप सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, डॉ. पवन कुमार समेत, संकाय सदस्य, शोधार्थी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।