रालोद ने पूर्व पीएम मनमोहन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को याद करते हुए अनिल दुबे ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा थे। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से देश और देशवासियों की सेवा में पूरा जीवन लगा दिया। आज वह हमारे बीच नहीं रहे मगर उनके आदर्श और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जो काम किए, वह इस देश के लिए बुनियाद का काम करेगे। शोक सभा में प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चैहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, आदित्य विक्रम सिंह, अम्बुज पटेल, बीएल प्रेमी, सम्राट सिंह चौहान, आमिर साबिरी, विवेक पाण्डेय, अफसर अली, रामगोपाल सिंह चंदेल, सुमित सिंह, शहजाद आदि लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।