ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचारबाग स्टेशन पर लगा तिरंगा फिर बदलेगा

चारबाग स्टेशन पर लगा तिरंगा फिर बदलेगा

National Flag at Charbagh station will change again

चारबाग स्टेशन पर लगा तिरंगा फिर बदलेगा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 27 Sep 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

चारबाग स्टेशन परिसर में 100 फुट ऊंचा लगा तिरंगा दोबारा फट गया है। करीब तीन महीने पहले भी झंडा फटा था। अधिकारियों ने इसे बदलवाकर मजबूत कपड़े वाला झंडा लगाने का दावा किया था। लेकिन, तीन दिन से राजधानी में हो बारिश और तेज हवाओं के साथ एक बार फिर झंडा फट गया। अब अधिकारी इसे फिर बदलाने का दावा कर रहे हैं।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देश भर के कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंग झंडा फहराया गया था। यह तिरंगा 31 दिसंबर 2018 तक फहराना था। लेकिन, उत्तर रेलवे की लेटलतीफी के चलते झंडा 2019 फरवरी में फहराया गया। लेकिन, जून के करीब झंडा फट गया। अधिकारियों ने झंडे को उतार कर करीब 24 हजार रुपये की लागत से मजबूत कपड़े का झंडा बनवाया और छह जुलाई 2019 को इसे दोबारा फहराया। तीन महीने भी पूरे नहीं बीते और अब देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा फट गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एक बार फिर रेल अधिकारी झंडा बदलवाने का दावा कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें