ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों में राजबब्बर के साथ नसीमुद्दीन

कांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों में राजबब्बर के साथ नसीमुद्दीन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल...

कांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों में राजबब्बर के साथ नसीमुद्दीन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 09 Nov 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। यूं तो संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यूपी के रायबरेली और अमेठी से सांसद हैं। लेकिन इन दो शीर्ष नेताओं के अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश से सम्बन्धित जिन नेताओं के नाम हैं उनमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के अलावा नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, अजहरउद्दीन, अभिनेत्री नगमा शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी का नाम चौंकाने वाला है। कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन को पार्टी में शामिल हुए करीब एक साल हो गया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें यह पहली बड़ी जिम्मेदारी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें