नारी के बिना संसार का कोई अस्तित्व नहीं - सर्वनारायण
Lucknow News - ज्ञान भारती (राष्ट्र सेविका समिति) ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 'नारी से नारायणी' विषय पर सम्मेलन आयोजित किया। प्रो. सर्वनारायण झा ने नारी की महत्वता को बताया। डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि नारी का सम्मान समाज को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम में समाज सेविकाओं को सम्मानित किया गया और 300 महिलाओं ने भाग लिया।

ज्ञान भारती (राष्ट्र सेविका समिति) पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में विवि के निदेशक प्रो.सर्वनारायण झा की अध्यक्षता में अध्यक्षता नारी से नारायणी विषयक सम्मेलन हुआ। प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि नारी ने हर स्थिति में तथा हर क्षेत्र में अपने आपको नारायणी के रूप में प्रदर्शित किया है। नारी के बिना इस संसार का कोई अस्तित्व ही नहीं रहेगा। राज्य संयोजिका डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि नारी का सम्मान करना स्वयं समाज की सशक्त बनाने के समान है। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविकाओं का सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जया पांडेय और मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि दीदी के अलावा डॉ. अल्का पांडेय, पूजा अग्रवाल, राज्य संयोजिका डॉ. अनु शर्मा,पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु, डॉ. विनोद सोलंकी, डॉ. हेम बिंदु नायक तथा डॉ. कविता यशोधरा, डॉ. पारुल, डॉ. पूजा समेत 300 महिलाओं ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


