ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए नाम संस्तुत किए गए

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए नाम संस्तुत किए गए

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विश्व दिव्यांगता दिवस तीन दिसंबर को दिए जाने वाले 2018 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामों की संस्तुति मंगलवार को की गई। विभागीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर की...

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए नाम संस्तुत किए गए
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 25 Sep 2018 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विश्व दिव्यांगता दिवस तीन दिसंबर को दिए जाने वाले 2018 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामों की संस्तुति मंगलवार को की गई। विभागीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में मंगलवार को चयन समिति की बैठक में नामों को संस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान समिति ने सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी पुरस्कार के लिए आशीष जैन (श्रवण बाधित), अलका भारती (चलन दिव्यांगता), दिव्यांगजन के कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति श्रीमती प्रमिला कटियार ( व्यावसायिक), शंकर लाल गुप्ता (गैर व्यावसायिक), दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए पहल विकलांग पुनर्वास केन्द्र समिति नेहरू नगर, कानपुर (पुनर्वास सेवाओं के लिए), दिव्यांग डेवलपमेन्ट सोसाइटी दर्शनपुरवा, कानपुर ( समावेशी शिक्षा के लिए), प्रेरणास्रोत कु. रूपाली (दृष्टिबाधित), कृत वर्मा (चलन दिव्यांगता) के नाम संस्तुत किए गए।

इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों तथा सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका वर्ग में जगन्नाथ प्रसाद चकवर्ती को (सर्वश्रेष्ठ सृजनशील व्यस्क दिव्यांग व्यक्ति), सूर्यप्रकाश (बालक), सुश्री शबीना सैफी (बालिका), सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस में दृष्टिबाधितार्थ पुनर्वास संस्थान नरही, लखनऊ, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी पुरूष वर्ग में अमन रिजवी, महिला वर्ग में सुश्री आकांक्षा चौधरी, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी वर्ग में श्रीमती सी. इन्दुमती तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद तथा कर्मचारी वर्ग में आलोक कुमार सिंह के नाम संस्तुत किए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें