काठमांडूू से निकलेे अन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का लखनऊ में भव्य स्वागत
सतनाम वाहेगुरु, सतगुरु आयो शरण तुम्हारी..., कलि तारण गुरु नानक आयो..., जो बोले सो निहाल जैसे शबद कीर्तन के बीच गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित काठमांडूू से निकला अन्तरराष्ट्रीय...
सतनाम वाहेगुरु, सतगुरु आयो शरण तुम्हारी..., कलि तारण गुरु नानक आयो..., जो बोले सो निहाल जैसे शबद कीर्तन के बीच गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित काठमांडूू से निकला अन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन शनिवार को लखनऊ पहुंचा। नगर कीर्तन का फैजाबाद रोड स्थित जीएस लॉन में भव्य स्वागत हुआ।
इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन तेेलीबाग से शहीद पथ होते आलमबाग नहरिया स्थित आसूदाराम शिवशांति आश्रम पहुंचा। जहां साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को श्रद्धा व सत्कार के साथ विराजमान किया गया। नगर कीर्तन का रात्रि पड़ाव आसूदाराम शिवशांति आश्रम में होगा। आलमबाग गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व विश्व भर में श्रद्धा और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। जन-जन को जागरूक करने के लिए काठमांडू से अन्तराष्ट्रीय नगर कीर्तन निकाला गया है। जो काठमांडू नगर, बहराचइ, बाराबंकी से होता हुआ राजधानी पहुंचा है। नगर कीर्तन के आसूदाराम शिवशांति आश्रम पहुंचने पर सन्त साईं चांडूराम ने शाही सवारी 'गुरु ग्रन्थ' का अभिनन्दन किया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम हुआ। संस्था के प्रधान सरदार जोगेन्दर सिंह, उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी के उपाध्यक्ष नानकचंद लखमानी, यहियागंज गुरुद्वारे के प्रधान डॉ. गुरुमीत सिंह, सरदार निर्मल सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी समेत सिख-सिन्धी समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रन्थ के समक्ष सिर झुकाकर सबकी सलामती की दुआ मांगी। रविवार को नगर कीर्तन आसूदाराम शिवशांति आश्रम से सरोजनीनगर होता हुआ कानपुर की ओर रवाना होगा।