ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनिरीक्षण में रैन बसेरों में मिली अव्यवस्था

निरीक्षण में रैन बसेरों में मिली अव्यवस्था

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

निरीक्षण में रैन बसेरों में मिली अव्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 21 Dec 2018 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कई जगह मिली खामी, जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनीलखनऊ। प्रमुख संवाददाताशीत लहर को देखते हुए अपर नगर आयुक्त अमित कुमार व एडीएम अवनीश सक्सेना ने शुक्रवार को नगर निगम के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कुछ स्थानों पर अव्यवस्था मिली है। जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी है। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने चकबस्त रोड, नबीउल्लाह रोड, लक्ष्मण मेला स्थल तथा तथा जियामऊ स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रैन बसेरे में दी जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। कुछ रैन बसेरों में गंदगी पायी गयी। इसके लिए संचालकों को व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सभी रैन बसेरे के संचालकों (स्वयंसेवी संगठनों) को अपर नगर आयुक्त ने शनिवार को नगर निगम तलब किया है। इनके साथ यहां बैठक होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें