ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजनेश्वर में लगेगा रिवर फ्रंट का म्यूजिकल फाउंटेन

जनेश्वर में लगेगा रिवर फ्रंट का म्यूजिकल फाउंटेन

रिवर फ्रंट में लगने वाला म्यूजिकल फाउंटेन अब जनेश्वर पार्क की शोभा बढ़ाएगा। सिंचाई विभाग ने इस म्युजिकल फाउंटेन के साथ-साथ पैसेंजर बस और रेस्क्यू वोट के लिए एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है।...

जनेश्वर में लगेगा रिवर फ्रंट का म्यूजिकल फाउंटेन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 20 Jul 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

रिवर फ्रंट में लगने वाला म्यूजिकल फाउंटेन अब जनेश्वर पार्क की शोभा बढ़ाएगा। सिंचाई विभाग ने इस म्युजिकल फाउंटेन के साथ-साथ पैसेंजर बस और रेस्क्यू वोट के लिए एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। जिसमें से पैसेंजर बस और रेस्क्यू वोट को पहले ही प्रयागराज भेजा जा चुका है।

रिवर फ्रंट पर लेजर लाइट के साथ लगना था फाउंटेन

दुबई के बुर्ज लेक की तर्ज पर गोमती रिवर फ्रंट को चमकाने और खूबसूरत करने के लिए म्यूजिकल फाउंटेन को मंगाया गया था। लेकिन सपा सरकार के बदलते ही भाजपा सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट के सभी काम पर जांच बैठा दी। जिसके बाद इन योजनाओं पर ग्रहण लग गया और काम आगे नहीं बढ़ पाया। सिंचाई विभाग ने इस सामान की उपयोगिता बनी रही इसके लिए पैसेंजर बस और रेस्क्यू वोट को कुंभ मेला के समय प्रयागराज भिजवा दिया। लेकिन लेजर लाइट और म्यूजिकल फाउंटेन को भी कहीं और लगाने का एक प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने शासन को भेजा था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन अब इस पर जल्द ही फैसला ले सकता है ऐसे में जनेश्वर पार्क में आने वालों को म्यूजिकल फाउंटेन का तोहफा मिल सकता है।

12 करोड़ लागत है म्यूजिकल फाउंटेन की

12 करोड़ रुपये की लागत से इस म्यूजिकल फाउंटेन को ‌फ्रांस से मंगाया गया है। गोमती रिवर फ्रंट पर इस फाउंटेन लगाने का सपना अधूरा ही रह गया। फ्रांस से चला यह फाउंटेन कानपुर में ही अटक गया। इसके बाद शासन स्तर पर इसे लखनऊ लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। हालांकि कुछ महीने पहले सिंचाई विभाग ने इस म्यूजिकल फाउंटेन को जनेश्वर पार्क में लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

कोट:

गोमती रिवर फ्रंट को सजाने और संवारने के लिए सरकार ने वाटर बस, रेस्क्यू बोट और म्यूजिकल फाउंटेन मंगाए गए थे। जिन्हें उपयोग में लाने के लिए मैंने शासन को एक प्रस्ताव भेजा हुआ है। जिसमें फाउंटेन को जनेश्वर पार्क में लगाने की बात है।

अविनाश मिश्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें