Lucknow News: शराब पीने के विवाद में की थी लोन ब्रोकर की हत्या

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: शराब पीने के विवाद में की थी लोन ब्रोकर की हत्या खुलासा -आशियाना में खड़ी कार में मृत मिला था युवक, दो हत्यारोपी गिरफ्तार -

Lucknow News: शराब पीने के विवाद में की थी लोन ब्रोकर की हत्या

Lucknow News: आशियाना के सालेह नगर में कई दिन से खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में मृत मिले रायबरेली खीरो के बरहा के ज्ञानेंद्र सिंह (35) की हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की गई थी। 11 साल पहले आशियाना में हुई लूट में जेल गए सचिन उर्फ चाइना ने साथी के साथ मिलकर ज्ञानेंद्र की हत्या की थी। दोनों हत्यारोपी ज्ञानेंद्र को लहूलुहान हालत में कार में छोड़कर फरार हो गए थे। खड़ी कार के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपियों की पहचान कर हत्याकांड का खुलासा किया। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि ज्ञानेंद्र आशियाना के देवीखेड़ा पवनपुरी में किराए पर रहकर निजी कंपनी में लोन ब्रोकर का काम करता था। छोटे भाई शशिवेंद्र ने ज्ञानेंद्र का शव मिलने पर आशियाना थाने में हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। डीसीपी ने बताया कि सालेह नगर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार लावारिस छोड़कर फरार होते दिखे थे। औरंगाबाद अंडरपास से बंगला बाजार भदरूख का सचिन उर्फ चाइना और उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू को पुलिस ने पकड़ा। सचिन आशियाना इलाके में वर्ष 2015 में लूट के मामले में जेल जा चुका है。

भदरुख शराब ठेके पर हुआ विवाद

कैंट एसीपी सुजीत दुबे ने बताया कि पांच अगस्त की सुबह पांच बजे सचिन, जीतू और ज्ञानेंद्र भदरुख के देसी शराब के ठेके पर शराब पी रहे थे। इस दौरान ज्ञानेंद्र का दोनों से विवाद हो गया। आरोपियों ने ठेके में ही ज्ञानेंद्र को लात, घूंसे पीटा। फिर जब ज्ञानेंद्र शिथिल पड़ गया तो आरोपियों ने उसका सिर दीवार से दो तीन बार लड़ाया। उसके खून निकलने लगा तो आरोपियों ने ज्ञानेंद्र को लहूलुहान हालत में उसकी कार की पिछली सीट पर डाला। फिर कार को आशियाना इलाके में चार घंटे घुमाते रहे। सालेह नगर में मुख्य मार्ग पर कार खड़ी करके फरार हो गए।

सुबह पांच बजे ही ठेका खुला था

भदरूख इलाके में पांच अगस्त की सुबह पांच बजे देसी शराब का ठेका खुलने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आबकारी विभाग के आदेश सुबह 10 से रात 10 बजे तक देसी ठेका व शराब की दुकानें खुलने का है। क्षेत्र में सुबह ठेका खुलने और शराब बिकने से आशियाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि ठेका खुलने के समय को लेकर आबकारी विभाग को पत्राचार कर ठेके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

खुलासा करने वाली टीम को सराहा

24 घंटे में घटना के खुलासे में किला चौकी प्रभारी शुभम मेंहदियान, दरोगा आलोक पांडेय, विनय कुमार राय, दिनेश कुमार, मनीष सिंह, प्रतीक सिंह व अभिषेक सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार की अहम भूमिका रही।

सवाल और जवाब

ज्ञानेंद्र की हत्या कैसे की गई?
ज्ञानेंद्र की हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: शराब पीने के विवाद में की थी लोन ब्रोकर की हत्या