तीन सौ कैमरे खंगाले, 100 से पूछताछ, शिनाख्त न हत्यारों का लगा सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - काकोरी इलाके में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार किया। अब तक 300 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले गए हैं और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस को महिला की पहचान नहीं हो पाई है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

तीन सौ कैमरे खंगाले, 100 से पूछताछ, शिनाख्त न हत्यारों का लगा सुराग

काकोरी इलाके के मदारपुर मार्ग प्लाटिंग एरिया में हत्याकर फेंकी गई महिला के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार नगर निगम के विद्युत शव दाह केंद्र में करा दिया। उधर, तफ्तीश में लगी पुलिस टीम अबतक 300 से अधिक सीसी कैमरे खंगालने के साथ ही 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी न तो महिला की शिनाख्त हुई न हत्यारों का सुराग लगा। पुलिस ने करीब 150 संदिग्ध गाड़ियों को चिंह्नित किया है। उनका लखनऊ और पड़ोसी जनपदों में परिवहन विभाग से ब्योरा जुटा रही है। इसके साथ ही तीन टीमों ने करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की पर महिला के बारे में कुछ जानकारी नहीं हो सकी।

पुलिस ने अब पड़ोसी जनपदों से महिलाओं की गुमशुदगी का ब्योरा मांगा है। उसके आधार पर अब शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शिनाख्त के लिए पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी महिला की फोटो भेजी गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा कि महिला की हत्या कैसे हुई। उसके साथ दुष्कर्म हुआ अथवा नहीं। हालांकि जब शव मिला था तो उसके सिर पर चोट थी। इस लिए आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।