Lucknow News: जुबिली कॉलेज के सामने कूड़े का होगा स्थायी समाधान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने लिया संज्ञान, ट्रांसफर स्टेशन बनाकर

Lucknow News: जुबिली कॉलेज के सामने कूड़े का होगा स्थायी समाधान

Lucknow News: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के सामने पड़ने वाले कूड़े से जल्द स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने यहां कूड़ा पड़ने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने पर्यावरण अभियंता संजय प्रधान को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसी व्यवस्था के तहत जुबिली कॉलेज के आसपास भी ट्रांसफर स्टेशन बनाने की संभावना देखी जा रही है। इसके बनने के बाद कॉलेज के सामने मौजूदा कूड़ाघर स्थल को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि शहर में कहीं भी कूड़ा खुले में पड़ा दिखाई न दे।

जजों के सामने छात्रों ने उठाया था मुद्दा

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में तीन दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में कुछ जज भी शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान छात्रों ने उन्हें कॉलेज के सामने पड़े कूड़े की समस्या दिखाई थी। जजों ने छात्रों से कहा था कि वह इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों से बात करेंगे। हालांकि अभी जजों की नगर निगम अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत नहीं हुई है। इस बीच हिंदुस्तान में कॉलेज के सामने कूड़ा पड़े होने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया। अधिकारियों ने मौके की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोपहर तक उठता है कूड़ा

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज के सामने कूड़ा पड़ता है, लेकिन उसे रोजाना नियमित रूप से उठाया जाता है। हालांकि दोपहर बाद कूड़ा उठाए जाने के कारण कुछ समय तक वह छात्रों और आसपास के लोगों को दिखाई देता है। इसी समस्या को देखते हुए अब स्थायी समाधान की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास कहीं ट्रांसफर स्टेशन बनाकर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद कॉलेज के सामने मौजूदा कूड़ाघर स्थल को समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को भविष्य में यहां कूड़ा दिखाई न दे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जुجمة स्कूल के सामने कूड़े की समस्या को लेकर नगर निगम ने क्या योजना बनाई है?−
नगर निगम ने जुुमिल्ली कॉलेज के सामने कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाने की योजना बनाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: जुबिली कॉलेज के सामने कूड़े का होगा स्थायी समाधान