ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनगर निगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, बढ़ रहा आक्रोश

नगर निगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, बढ़ रहा आक्रोश

नगर निगम कर्मचारियों को इस माह फिर वेतन के लिए टकटकी लगानी पड़ रही है। अब तक कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारी नगर निगम के अधिकारियों का घेराव करने का मन बना रहे...

नगर निगम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, बढ़ रहा आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 13 Jun 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम कर्मचारियों को इस माह फिर वेतन के लिए टकटकी लगानी पड़ रही है। अब तक कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारी नगर निगम के अधिकारियों का घेराव करने का मन बना रहे हैं। नगर निगम में यह स्थिति पिछले कई माह से बनी हुई है। हर माह कर्मचारियों को वेतन के लिए अधिकारियों का घेराव करना पड़ रहा है। इस बार गृहकर से लगभग चार करोड़ की वसूली हुई है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि इस बार समय से वेतन मिल जाएगा लेकिन अब तक उनको इंतजार करना पड़ रहा है। नगर निगम के कुछ विभागों के कर्मचारियों को ही वेतन मिल सका है। यही नहीं कर्मचारियों को अर्जित अवकाश के भुगतान के लिए मिली चेक भी बाउंस हो गई है। वेतन भुगतान को लेकर इस मनमानी पर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कभी भी गुस्सा भड़क सकता है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि वसूली की ज्यादातर धनराशि कर्मचारियों के वेतन व भत्तों पर खर्च की जाएगी। फिर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी क्यों की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें