होली पर सफाई के साथ पेयजल की अच्छी व्यवस्था हो: एके शर्मा

Mar 01, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - नगर विकास मंत्री ने होली की दी बधाई लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर

होली पर सफाई के साथ पेयजल की अच्छी व्यवस्था हो: एके शर्मा

नगर विकास एके शर्मा ने होली पर नगर निकायों व संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने होलिका दहन व होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।

सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल रंगों से होली खेलने का आग्रह किया है। सिंथेटिक एवं रासायनिक रंग न केवल त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वर्ष होली के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दें। स्वच्छ एवं सुरक्षित होली मनाकर हम ‘स्वच्छ प्रदेश दृ स्वस्थ प्रदेश’ के संकल्प को भी साकार कर सकते हैं। साथ ही जल संरक्षण का भी ध्यान रखने की अपील की, ताकि अनावश्यक जल व्यर्थ न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।