ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदो वार्डों में सफाई और कूड़ा हटांएगे नगर निगम कर्मी

दो वार्डों में सफाई और कूड़ा हटांएगे नगर निगम कर्मी

शहर में सफाई के लिए नया प्रयोग करेगा नगर निगम ट्रायल के तौर

दो वार्डों में सफाई और कूड़ा हटांएगे नगर निगम कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 09 Dec 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में सफाई के लिए नया प्रयोग करेगा नगर निगम

ट्रायल के तौर पर 2 वार्ड चिन्हित किए गए

इकोग्रीन की जगह नगर निगम के कर्मचारी घर-घर से करेंगे कूड़ा कलेक्शन

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

शहर में सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम नया प्रयोग करने जा रहा है। परिक्षण के तौर पर पहले दो वार्डों में निगम कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाएंगे और साफ सफाई भी करेंगे। इसके बाद एक जगह कूड़ा एकत्रित किया जाएगा, जहां से इकोग्रीन की गाड़ियां उसे उठा ले जाएंगी। यह प्रयोग पहले राजा राममोहन राय तथा कन्हैया माधवपुर वार्ड में किया जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो शहर के अन्य वार्डों में भी इसे बढ़ाया जाएगा।

इको ग्रीन कंपनी न तो घर-घर से कूड़ा उठा पा रही है और न ही कूड़े का निस्तारण कर पा रही है। इसकी वजह से नगर निगम की छवि खराब हो रही है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने अब शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए यह पहल की है।

घरों से वसूलेंगे यूजर चार्ज

प्रयोग के लिए फिलहाल दो वार्ड चिह्नित किए गए हैं। इन वार्ड में निगम कर्मी घर-घर से कूड़ा उठाएंगे। इसके लिए नगर निगम कर्मचारियों की बीट तय होगी। कर्मचारी को अपनी बीट के हर घर से कूड़ा लेकर एक जगह एकत्र करना होगा। इको ग्रीन की गाड़ी वहां से कूड़ा ले जाएगी। कर्मचारियों को घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के लिए हत्थू ठेले दिए जाएंगे।

निगम कर्मी ही घरों से यूजर चार्ज भी वसूलेंगे। कर्मचारियों को कूड़ा कलेक्शन के साथ सड़क और नालियों की सफाई भी करानी होगी। बुधवार को नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, महापौर संयुक्ता भाटिया ने इस संबंध में अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक की, जिसमें इसकी मंजूरी दी गई।

-------------------

कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त भत्ता

इन दोनों वार्ड में घर-घर से कूड़ा उठाने, सड़क, नाली साफ करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम अतिरिक्त भत्ता देगा। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। कर्मचारियों को जो भत्ता दिया जाएगा उसकी वसूली इको ग्रीन से होगी।

--------------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें