खाली जमीनों पर उत्सव वाटिका विकसित होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - नगर निगम 15 मई तक होगी रिक्त जमीनों की फेंसिंग, ढिलाई पर कार्रवाई संपत्ति विभाग

खाली जमीनों पर उत्सव वाटिका विकसित होगी

नगर निगम 15 मई तक होगी रिक्त जमीनों की फेंसिंग, ढिलाई पर कार्रवाई

संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर और नगर आयुक्त सख्त

Voice of UP

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

नगर निगम खाली जमीनों पर उत्सव वाटिका विकसित करेगा। बुधवार को संपत्ति विभाग की समीक्षा में महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाली कराई गई जमीनों को ‘उत्सव वाटिका’ के रूप में विकसित किया जाए। यहां गेट और एक कमरा बनाकर स्थायी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे दोबारा अतिक्रमण न हो।

अतिक्रमण मुक्त जमीनों की सुरक्षा

नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को आयोजित संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीनों के संरक्षण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। महापौर व नगर आयुक्त ने इसमें किसी तरह लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। बैठक में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा और संपत्ति विभाग के अधिकारी शामिल थे।

महापौर ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल अतिक्रमण हटाना पर्याप्त नहीं, बल्कि जमीन को दोबारा कब्जे से बचाना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए सभी अतिक्रमण मुक्त भूखंडों की बाउंड्री वॉल और फेंसिंग की स्थिति की रिपोर्ट तलब की गई।

फेंसिंग और बायोफेंसिंग की प्रगति

-------

68 गाटा में फेंसिंग, 70 में बायोफेंसिंग

संपत्ति प्रभारी ने बताया कि अब तक 68 गाटा भूमि पर तारबाड़ का काम चल रहा है, जबकि 70 गाटा भूमि को बायोफेंसिंग के लिए उद्यान विभाग को सौंपा गया है। अधिकारियों ने तय समय में काम पूरा करने का भरोसा दिया।

-------

अतिक्रमण हटाते ही तुरंत फेंसिंग

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में जिस दिन अतिक्रमण हटे, उसी दिन फेंसिंग भी कराई जाए। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग को पहले से पिलर और बाउंड्री सामग्री तैयार रखने को कहा गया है, ताकि देरी की कोई गुंजाइश न रहे।

------

प्रगति की समीक्षा

10 दिन बाद फिर होगी समीक्षा

बैठक में 15 मई तक सभी भूमि पर फेंसिंग और बायोफेंसिंग पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही नगर आयुक्त ने 10 दिन बाद प्रगति की दोबारा समीक्षा करने के निर्देश दिए।

सामान्य प्रश्न

नगर निगम रिक्त जमीनों की फेंसिंग कब तक करेगा?
नगर निगम 15 मई तक रिक्त जमीनों की फेंसिंग करेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।