सड़क और नाले पर बने वकीलों के चैंबर पर 17 को चलेगा बुलडोजर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

शहर के न्यायिक क्षेत्र में वर्षों से बनाए गए अवैध वकीलों के चैंबर अब नगर निगम के निशाने पर हैं। निगम ने 200 से अधिक चैंबरों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की तैयारी की है। यह कार्रवाई 17 मई को होगी, जिससे सड़कें और नालों की सफाई प्रभावित हो रही थी।

सड़क और नाले पर बने वकीलों के चैंबर पर 17 को चलेगा बुलडोजर

शहर के सबसे व्यस्त न्यायिक क्षेत्र में वर्षों से सड़क और नालों पर कब्जा कर बनाए गए वकीलों के चैंबर अब नगर निगम के निशाने पर आ गए हैं। नगर निगम ने सिविल कोर्ट से लेकर निबंधन कार्यालय तक फैले 200 से अधिक अवैध चैंबरों को चिन्हित कर उन पर लाल क्रॉस का निशान लगा दिया है। अदालत के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त करने की पूरी तैयारी कर ली है। गिरानी की कार्रवाई 17 मई रविवार को होगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई वर्षों से सड़क और नाले की जमीन पर कब्जा कर अस्थायी और स्थायी चैंबर बना लिए गए थे। इससे क्षेत्र की सड़कें संकरी हो गई थीं और नालों की सफाई तक प्रभावित हो रही थी। आम लोगों को रोजाना जाम और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कोर्ट परिसर के आसपास हर तरफ केवल चैंबरों का कब्जा दिखाई देता है。

तीन तरफ से चलेगा अभियान

नगर निगम के जोन-1 के जोनल अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि सभी अवैध और अनधिकृत निर्माणों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। दो दिनों के भीतर सभी चैंबरों पर लाल निशान लगाए गए हैं ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो। उन्होंने बताया कि रविवार को अदालत और कार्यालय बंद रहते हैं तथा भीड़ कम रहती है, इसलिए उसी दिन ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया गया है। नगर निगम ने कार्रवाई के लिए कई जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल की व्यवस्था की है। तीन दिशाओं से एक साथ अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी भी तरह का विरोध प्रभावी न हो सके।

Voice of UP

अलग-अलग सड़कों पर मिले भारी कब्जे

नगर निगम की जांच में अलग-अलग मार्गों पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे पाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक एक सड़क पर 72, दूसरी सड़क पर 47 और एक अन्य मार्ग पर 25 अवैध चैंबर मिले हैं। इसके अलावा नाले के ऊपर 50 से ज्यादा कब्जे चिन्हित किए गए हैं। निगम का कहना है कि किसी भी अवैध निर्माण को छोड़ा नहीं जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अवैध वकीलों के चैंबरों की ध्वस्तीकरण कार्रवाई कब होगी?
गिरानी की कार्रवाई 17 मई रविवार को होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।