बकाया पर सरोज इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक ब्लॉक सील
Lucknow News - लखनऊ में नगर निगम जोन-4 ने सरोज इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक ब्लॉक को 46,01,635 रुपये के बकाया गृहकर न जमा करने पर सील कर दिया। संस्थान को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। अब निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए सील हटाने की प्रक्रिया तभी शुरू करने का निर्णय लिया है जब पूरा बकाया जमा होगा।

46 लाख से अधिक का था बकाया, नगर निगम ने की कार्रवाई कई बार नोटिस दी गई पर नहीं किया गया भुगतान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम जोन-4 ने बड़े कर बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए सरोज इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर दिया। लंबे समय से लंबित गृहकर बकाया न जमा करने पर यह कदम उठाया गया। कार्रवाई टैक्स सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में ईटीएफ टीम और कर निरीक्षकों की मौजूदगी में की गई। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, सरोज इंस्टीट्यूट पर कुल 46,01,635 रुपये का कर बकाया था। संस्थान को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया।
इसके बाद निगम ने प्रशासनिक ब्लॉक को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक पूरा बकाया जमा नहीं किया जाएगा, तब तक सील हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अन्य संस्थानों और बड़े बकाएदारों में भी हड़कंप की स्थिति है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन संस्थानों या भवन स्वामियों पर कर बकाया लंबित है, वे तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


