फ्लाईओवर और आरओबी के नीचे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Lucknow News - नगर निगम के स्वच्छता दावों की पोल फिर खुल गई है। रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के नीचे कचरे का ढेर लगा है। हैनिमैन चौराहे से कठौता मार्ग पर स्थिति चिंताजनक है, वहीं विपुल खंड और गोमती नगर में भी सफाई की कमी है। ठेकेदार कंपनी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम के दावे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे हैं। अब रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के नीचे खुलेआम कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे कई इलाकों में हालात बदतर हो गए हैं। सोमवार को कई स्थानों पर फ्लाईओवर के नीचे भारी मात्रा में कूड़ा जमा मिला। ----हैनिमैन चौराहे से कठौता मार्ग तक बदहाल स्थितिहैनिमैन चौराहे से कठौता की ओर जाने वाले आरओबी के नीचे का नजारा बेहद चिंताजनक है। यहां पूरे क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे और पुल के नीचे फैला कचरा न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। वरना इसकी साफ सफाई कर दी गई होती। जल्दी सभी साफ कराई जाएंगे।------विपुल खंड और जनेश्वर मिश्र पार्क मार्ग भी प्रभावितइसी तरह विपुल खंड क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे भी बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।-----गोमती नगर विस्तार में गोबर के ढेरगोमती नगर विस्तार में गवरी से उतरने वाले फ्लाईओवर के नीचे तो स्थिति और भी खराब है। यहां कचरे के साथ-साथ गोबर के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय महिलाएं इसी स्थान पर उपले बनाती नजर आईं। जिससे क्षेत्र की स्वच्छता पूरी तरह प्रभावित हो रही है।----ठेकेदार कंपनी पर लापरवाही के आरोपनगर निगम की सफाई व्यवस्था संभाल रही ठेकेदार कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपनी सफाई करने के बजाय कचरा डंप कर रही है, जिससे समस्या और बढ़ रही है।------सुंदरीकरण के दावे हवा-हवाईमहापौर सुषमा खर्कवाल ने पहले फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण की बात कही थी, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। सुंदरीकरण की जगह ये स्थान कचरा स्थलों में तब्दील हो गए हैं।------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


