ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनगर निगम ने हटाई 32 बड़ी अवैध होर्डिंग

नगर निगम ने हटाई 32 बड़ी अवैध होर्डिंग

शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने बृहत स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 32 बड़ी होर्डिंग गैस कटर से हटाई जा चुकी है। सोमवार से एक और गैस कटर किराए पर लेकर अभियान में लगाया जाएगा। अवैध...

नगर निगम ने हटाई 32 बड़ी अवैध होर्डिंग
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 11 Jun 2017 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने बृहत स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 32 बड़ी होर्डिंग गैस कटर से हटाई जा चुकी है। सोमवार से एक और गैस कटर किराए पर लेकर अभियान में लगाया जाएगा। अवैध होर्डिंग के खिलाफ मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद नगर निगम अब कोई कोताही नहीं बरतना चाह रहा है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। विक्रमादित्य मार्ग से एयरपोर्ट तक छह बड़ी होर्डिंग गैस कटर से काटकर गिराई गई। इसके अलावा छोटी होर्डिंग को भी हटारक पूरी सड़क को होर्डिंग मुक्त कर दिया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व जोन-एक के जोनल अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि अभी नगर निगम की एक गैस कटर होर्डिंग को काटकर गिरा रही है। सोमवार को एक अन्य गैस कटर किराए पर लिया जाएगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग को हटाया जाएगा। अब तक लगभग 32 बड़ी अवैध होर्डिंग काटी जा चुकी हैं। इसमें ज्यादातर सूचना विभाग व राजनीतिक पार्टियों की थी। शहर में अवैध होर्डिंग को अब किसी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें