Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMunicipal Corporation Meeting Addresses Poor Roads and Potholes with 40 Crore Budget Proposal
सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बढ़ेगा बजट, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बढ़ेगा बजट, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

संक्षेप:

Lucknow News - नगर निगम सदन की बैठक में जर्जर सड़कों और गड्ढों का मुद्दा उठा। मुख्य अभियंता ने 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट प्रस्तुत किया, लेकिन 40 करोड़ की आवश्यकता बताई। महापौर ने आश्वासन दिया कि 15 सितंबर के बाद...

Thu, 4 Sep 2025 07:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

नगर निगम सदन की बैठक में गुरुवार को शहर की जर्जर सड़कों और गड्ढों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने सदन को बताया कि फिलहाल नगर निगम निधि से 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है, लेकिन स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार और लंबी बारिश की वजह से इस बार सड़कों की हालत अन्य वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा खराब हुई है। बैठक में कई पार्षदों ने सुझाव दिया कि अन्य मदों से भी राशि निकालकर सड़कों की मरम्मत में लगाई जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा पार्षद देव शर्मा उर्फ मुन्ना मिश्रा ने इस पर जोर देते हुए कहा कि गड्ढे भरने के लिए कम से कम 40 करोड़ रुपये की जरूरत है। उन्होंने महापौर से अवस्थापना निधि से अतिरिक्त बजट देने की मांग की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने आश्वासन दिया कि अवस्थापना निधि से आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि 15 सितंबर के बाद से सभी सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, 40 करोड़ रुपये का विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर मुख्य मार्गों और कॉलोनियों की खराब सड़कों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से मरम्मत का काम आगे बढ़ेगा।