Lucknow News: तेलीबाग में मीट मछली की दुकानों पर चला बुलडोजर
Lucknow News: नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न जोनों में व्यापक अभियान चलाया। मीट मछली की दुकानों को हटाया गया और गंदगी फैलाने वालों पर चालान किए गए। ठेले और गुमटियों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Lucknow News: शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को विभिन्न जोनों में व्यापक अभियान चलाया। तेलीबाग में विवाद का कारण बनी मीट मछली की दुकानों को भी नगर निगम ने विरोध के बीच शुक्रवार को हटवा दिया। गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने वालों पर चालान किए गए तथा शमन शुल्क भी वसूला गया। जोन-2 में स्वच्छता के साथ जुर्माने की कार्रवाई
जोन-2 में कन्वेंशन सेंटर, मेडिकल चौराहा, ऐशबाग चौराहा
जोन-2 में कन्वेंशन सेंटर, मेडिकल चौराहा, ऐशबाग चौराहा, गुड शेड रोड और भूसा मंडी रोड क्षेत्र में नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और एंटी-लार्वा छिड़काव कराया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ चार चालान किए गए तथा कुल छह हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
जोन-5 में सड़क किनारे हटाए गए ठेले और गुमटियां
हरदोई रोड से विक्रम नगर पुल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर आठ ठेले, तीन गुमटियां और तीन काउंटर हटाए गए। नगर निगम ने एक लोहे की बेंच और दो ठेले भी जब्त किए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण, गंदगी और पॉलीथीन के मामलों में कुल छह हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
तेलीबाग में अवैध मीट और मुर्गा दुकानों पर कार्रवाई
जोन-8 में तेलीबाग चौराहे से सेक्टर-5 तक सड़क किनारे संचालित अवैध मीट और मुर्गा दुकानों को हटाया गया। टीम ने पांच मुर्गा जालियां, चार चापड़, चार छुरियां और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित अन्य सामग्री जब्त की। व्यापार मंडल की शिकायत पर जावित्री नर्सिंग होम से पुलिस चौकी तक दोबारा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोहे के स्टैंड, चारपाई, बेंच, प्लास्टिक कुर्सियां और मेजें जब्त की गईं। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दुकानें तोड़ दी गयीं। सामान जब्त कर लिया गया।


