
बंधे की रेलिंग तोड़ बना दिए कूड़ा घर
Lucknow News - कुकरैल नदी के बंधे की रेलिंग तोड़कर नगर निगम के कर्मचारियों ने कूड़ा घर बना दिए हैं। कुकरैल रिवर फ्रंट का विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी अपनी साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस मुद्दे को उजागर किया है।
नगर निगम-एलडीए विकसित कर रहे कुकरैल रिवर फ्रंट कर्मचारी लगा रहे साख पर बट्टा, वीडियो वायरल लखनऊ प्रमुख संवाददाता कुकरैल नदी के बंधे की रेलिंग तोड़ कर नगर निगम के ही कुछ कर्मचारियों ने कूड़ा घर बना दिए हैं। एक ओर कुकरैल रिवर फ्रंट के लिए तेजी से काम चल रहा है तो वहीं, नगर निगम पर उसी के कर्मचारी साख पर बट्टा लगा रहे हैं। समता मूलक चौक से आगे बढ़ने पर जहां कुकरैल क्षेत्र शुरू होता है वहीं जगह-जगह रेलिंग टूटी है। यहां से कूड़ा फेंका जा रहा है। हैरत की बात है कि नगर निगम का आरआर विभाग यहीं पास में है जहां से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था के वाहन संचालित होते हैं।

इसके आगे फ्लाईओवर से नीचे उतरने के बाद फिर कई जगह रेलिंग तोड़कर कूड़ा घर बना दिए गए हैं। इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट की ओर उतरने वाले रैम्प के पास भी एक कूड़ा घर बना हुआ है। इसकी वीडियो (हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) भी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो पोस्ट करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विवेक शर्मा के अनुसार इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार सुनने तक को नहीं तैयार हैं। सड़क किनारे अवैध रूप से बना दिए कूड़ा घर गुड़म्बा थाने के पास कुर्सी रोड के किनारे अवैध रूप से कूड़ा घर संचालित है। नगर निगम के सफाई कर्मियों का कहना है कि ठेले से कूड़ा बीनने वाले यहां गंदगी फैला रहे हैं। इसी तरह गोमती नगर विस्तार जोन-4 में भी दो से तीन जगह कूड़ा घर बना दिए गए हैं। इंजीनियर कॉलेज के पास सेक्टर ई के खाली कॉमर्शियल प्लॉट कूड़ा घर बन चुके हैं। जानकीपुरम विस्तार में सहारा एस्टेट रोड छुइयापुरवा चौराहा पर भी कूड़ा घर बना हुआ है। 220 कूड़ा पड़ाव स्थल हटाए, वापस बन गए डेढ़ साल पहले तत्कालीन नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर में 220 कूड़े के अस्थायी पड़ाव स्थल हटवाए थे। इन्दिरा नगर के आम्रपाली चौराहे के ठीक बगल में जहां कूड़े का ढेर नजर आता था वहां नेकी की दीवार बना दी गई। इसी तरह मुंशी पुलिया के पास अरविंदों पार्क के बगल में सड़क को ही कूड़ा घर बनाया था जिसे हटवाया गया। अब इन स्थानों को छोड़कर शहर के अन्य कई स्थानों पर दोबारा कूड़ा पड़ाव स्थल बन गए हैं। नरही में चिड़ियाघर के पास ही कूड़े का ढेर नजर आता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




