ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबुद्धेश्वर में अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का चला बुलडोजर---

बुद्धेश्वर में अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का चला बुलडोजर---

Municipal Corporation bulldozer on illegal encroachment in Budheshwar ---

बुद्धेश्वर में अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का चला बुलडोजर---
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 17 Feb 2020 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के आस-पास चौराहे की सड़कों पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ उमड़ती है। मंदिर पर मेले का आयोजन भी होता है। मंदिर के आस-पास व बुद्धेश्वर चौराहे से लेकर आलमनगर रेलवे पुल तक सड़क के दोनों ओर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। सड़क सकरी हो चुकी है। लोगों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ आने पर विकट समस्या हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम व प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इससे पहले सुबह नगर निगम ने लाउड स्पीकर से अनाउंस करवाया, लेकिन पटरी दुकानदारों व अवैध कब्जेदारों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वह अपनी दुकान नहीं हटाए। एसडीएम सदर सूर्यकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में अभियान शुरू हुआ तो दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। लोग सामान लेकर भागने लगे। कुछ लोगों ने स्थाई निर्माण कर लिया था। बुलडोजर से सभी अवैध निर्माण ढहा दिया गया। इस दौरान मामूली विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से कोई फर्क नहीं पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें